Skip to main content

Posts

Showing posts with the label garba in purbia samaj nohra hathipole

हाथीपोल नोहरे का गरबा

Navratri Garba in Purbia Kalal Samaj Nohra Hathipole Udaipur गरबा / डांडिया / डांडिया रास / नवरात्रि गरबे का नाम सुनते ही मन में कुछ तरंगें उठने लगती है और मन में कुछ धुनें गुनगुनाने लगती है जैसे की   चालो पेला बाम्बू बीट्स ना गरबा रमवा जइये,  चालो पेला बाम्बू बीट्स ना डांडिया रमवा जइये | तारा विना श्याम मने एकलडु लागे,  रास रमवा ने वहलो आवजे....   आसमाना रंग नी चुंदड़ी रे पंखिड़ा हो पंखिड़ा  पँखिडा तु उडी ने जायजे पावागढ़ रे.. मारी महाकाली ने जाइने कीजे गरबों रमे रे ||  ऐसी कितनी ही धुनें जिनको सुनते ही पैर अपने आप थिरकने लगे और दया बेन जैसे नाचने का मन करें | वैसे गरबा रास भारत में कई जगहों पर लोकप्रिय है | खासकर उत्तर भारतीय राज्य जैसे गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र आदि |  मै, यहाँ पर हमारे पुर्बिया समाज के नोहरे हाथीपोल के गरबे के बारे में बताना चाहता हू | नवरात्री के दिन या यू कहे गरबे के दिन | वो गरबे के नो दिन बहुत ही शानदार होते थे | नोहरे के गरबे की एक झलक 2022     वैसे जब भी गरबे के दिन(नवरात्रि) आते थे तो 10-15 दिन पहले ही पता चल जाता था की गरबे शुरू होने वाले है | डंडियो के टकरान