Skip to main content

नानाजी का मिनी बैंक

नानाजी का मिनी बैंक
बैंक क्या होता है जिसमे हम पैसे जमा कराते है और जरूरत पड़ने पर निकालते है।
ठीक वैसा ही हमारे नानाजी का मिनी बैंक था।
नानाजी एक छोटी डायरी बना रखी थी। जिसमे हम सब cousin भाई बहन का अलग अलग पेज पर नाम होता था। कभी कोई मिलने आता तो कुछ पैसे देता या फिर कही से कुछ पैसे आते तो उसको हम हमारे बैंक खाते में मतलब नानाजी के पास जमा करवाते और डायरी में एंट्री करवाते। 
बहुत बार तो नानाजी से ही पैसे मांगकर जो मिलता उसको खाते में जमा करवा देते थे। 
बहुत बार कुछ खाने की इच्छा होती पानी पूरी कचोरी आदि या फिर क्रिकेट की बॉल लाने के लिये पैसे चाहिये या फिर और किसी चीज़ के लिए पैसे चाहिए तो पहले नानाजी से पैसा मांगा जाता। उनसे मिल जाये तो ठीक और बहुत रिक्वेस्ट करने पर भी नही दे तो फिर लास्ट ऑप्शन खाते में से काट दो। इस तरह फिर मजबूरी में खाते से पैसे निकालने पड़ते थे।
लेकिन मुझे याद है 1-2 या फिर 5 रुपए खाते में जमा कराते-कराते मेरे 500 से ज्यादा रुपए इकट्ठे हो गए थे। क्योंकि हम पैसे तो बहुत मजबूरी में ही निकालते थे। क्योंकि बहुत बार नानाजी खुद ही दे देते थे बिना खाते से काटकर।
आज भी नानाजी का वो मिनी बैंक बहुत याद आता है।



Comments

Popular posts from this blog

कुछ यादें नारायण जी सर

नारायण जी सर - हमारे गुरु, मार्गदर्शक और अभिभावक जैसे प्रधानाचार्य   कुछ फोन पर वार्तालाप, जो विगत एक दो वर्षो में नारायण जी सर के साथ मेरी हुई |     नारायण जी सर से लास्ट बातचीत 20 जनवरी 2025  मेरी सारी स्कूली शिक्षा, प्राइमरी क्लास से लेकर 12th तक आलोक स्कूल से ही हुई | पाँचवी कक्षा तक आलोक पंचवटी स्कूल से और 6th से 12th आलोक फतेहपुरा स्कूल से | आज भी याद आता है जब पहली बार आलोक फतेहपुरा में प्रार्थना सभा में बैठा तो कुछ अजीब ही मन में डर था एक तो क्लास में मैं सबसे छोटा था तो लाइन में सबसे आगे लगा देते थे दूसरा इतना स्ट्रिक्ट वातावरण आलोक स्कूल फतेहपुरा की प्रार्थना सभा का | लम्बे-लम्बे लड़के लड़कियाँ  जो शायद बड़ी कक्षाओं में पढ़ते होंगे वो स्टेज पर mic के सामने खड़े होकर प्रार्थना करा रहे थे |    गोपाल जी सर ने हारमोनियम से धुन दी और एक लम्बा ॐ का स्वर लेते हुए मंत्र शुरू हुआ   ॐ  संगच्छध्वं संवदध्वं फिर उसके बाद प्रार्थना शुरू हुई  बरसा दे तू ज्ञान की धारा, तम हृदय का मिट जाएगा ||  सब आँख बंद कर हाथ जोड़कर प्...

भगवती लाल जी की कुल्फी

बचपन की बात, गर्मियों के दिन, दिन का समय और टन टन टन की आवाज़ | भले ही आप गहरी नींद में हो लेकिन हाथीपोल में तीसरी गली में भगवती लाल जी के ठेले से टन टन टन घंटी की आवाज़ से अच्छे अच्छे जग जाते थे |  जैसे ही पता लगता की भगवती लाल जी कुल्फी की लॉरी तीसरी गली तक पहुंच गयी है तो पैसे का जुगाड़ शुरू हो जाता था | बस सारे खाने खजाने खोज लो कही से 50 पैसे, 1 रुपया का इंतेज़ाम हो जाये और अगर 2  रूपये मिल जाये तो रबड़ी वाली कुल्फी का जैकपोट | इधर उधर ताको में आरियो में हारे-हमारे (तलाशना) शुरू | बहुत बार तो कोई पैसे दे देता तो बचाकर रखते ताकि दिन में भगवती लाल जी आये तो उस समय दुसरो का मुँह नहीं ताकना पड़े | अगर पैसे नहीं है तो दूसरा जुगाड़ शुरू | पहले मम्मी को पटाना, बाई को पटाना, ताऊजी को पटाना | फिर भी नहीं दे तो उनको उनके किसी काम को करने में सहायता का लालच देना की 1 रूपया दोगे तो आपका ये काम मै कर लूंगा वा खाली पचास पैसे दे दो पूरा काम कर लूंगा  |  बहुत बार कोई ना कोई जुगाड़ हो ही जाता | क्योकि कैसे भी करके भगवती लाल जी क़ी रेहड़ी तीसरी गली से हमारे घर तक पहुंचेगा तब तक कुछ न कुछ ज...

My Goa Trekking Experience YHAI December 2023

My Goa Trekking Experience YHAI December 2023 ट्रैकिंग का अनुभव किसी का बुरा हो सकता है किसी का अच्छा हो सकता। मेरा ओवरआल अच्छा रहा। अपने daily job routine से कुछ अलग-थलग । समुद्र की गहराई, पहाड़ो की ऊँचाई, जंगल का आनंद, waterfall के बहते पानी का आनंद, गाव का सरल जीवन, जल्दी सोने और उठने का नियम, पक्षियों की चहचहाहट, प्रकृति के सुंदर मनोरक नज़ारे, train का सफर, टेंट में रहने का अनुभव, कच्चा टॉयलेट, जमीन पर सोना और कभी कभी टेढ़ी-मेढ़ी जमीन पर भी खर्राटे मारते हुए गहरी नींद में सोना, camp fire, YHAI का स्वादिष्ट खाना, अनुभवी Camp leaders, खुद के बर्तन खुद धोना, कम्बल लेना वापिस साफ करके लौटाना, टैंट साफ करना, मोबाइल नेटवर्क और स्क्रॉलिंग से दूर, और सबसे महत्वपूर्ण नये अनजाने लोगो से मिलना और फिर उनके साथ खाना पीना उठना बैठना खेलना, एक-दूसरों के अनुभव शेयर करना। कुछ नये दोस्त बनाना जो जरूरी नहीं है कि आपकी same उम्र के हो, साथ मे गाने गाना, ताश खेलना, मस्ती मजाक करना, एक दूसरे को चिढाना, बुराई करना लेकिन फिर एक ग्रुप परिवार की तरह जीवन जीना, साथ मे मजे करना । सच में overall experience बहुत अच...